विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन 30 अप्रैल तक
बलरामपुर 08 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एल.महिलांगे ने जानकारी दी है कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में कक्षा 1ली से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए प्रवेश हेतु ऑनलाईन-ऑफलाईन माध्यम से आवेदन 30 अप्रैल 2022 तक आमंत्रित किया गया है। प्राप्त आवेदनों पर 05 मई से 10 मई 2022 तक प्रवेश संबंधी आवश्यक कार्यवाही समिति की बैठक में पारित निर्णय के आधार पर की जायेगी। कक्षा 7वीं से 12वीं तक की कक्षा में पूर्व से अध्ययनरत् छात्रों को प्रवेश में प्राथमिकता दी जायेगी। प्रवेश हेतु आवेदन पत्र कार्यालयीन समय में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु 94061-31184 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Check Also
अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप
Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur