Breaking News

सरगुजा संभाग

लखनपुर@ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका भर्ती प्रक्रिया की लेट लतीफी से अभ्यर्थी परेशान

लखनपुर,10 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती प्रक्रिया कई महीनों से लंबित पड़ी हुई है, जिससे सैकड़ों अभ्यर्थी परेशान हैं। जुलाई 2025 में लखनपुर ब्लॉक के परियोजना कार्यालय में कार्यकर्ता व सहायिका कुल 22 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे जिनमें कार्यकर्ता के 5 व 17 सहायिका के रिक्त पद थे जिसमें लगभग 350 फॉर्म …

Read More »

अम्बिकापुर@मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत अम्बिकापुर में 260 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवदंपतियों को दिया आशीर्वादअम्बिकापुर,10 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। महिला एवं बाल विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज जिला मुख्यालय अम्बिकापुर स्थित पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। सामाजिक समरसता, परंपरा और सादगी का अद्भुत संगम बने इस आयोजन में कुल …

Read More »

सूरजपुर@पुलिस लाइन में तैनात आरक्षक की रहस्यमयी मौत से हड़कंप

-संवाददाता-सूरजपुर, 10 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे पुलिस महकमे को भीतर तक झकझोर कर रख दिया है। विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरजपुर पुलिस लाइन में पदस्थ पुलिस आरक्षक अन्तोष खलखो (32) ने सोमवार देर रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। न कोई सुसाइड नोट, न …

Read More »

वाड्रफनगर@ वाड्रफनगर जनपद के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी आया पुलिस के गिरफ्त में

30 लाख रूपये का फर्जीवाड़ा कर हुआ था फरारवाड्रफनगर,10 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा वित्तीय वर्ष 2014-15 में जनपद पंचायत वाइफनगर क्षेत्र के ग्रामों में मुरुम मिट्टी, सडक व अन्य निर्माण का फर्जी बिल लगाकर,कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर करीब 30 लाख से अधिक की रकम का फर्जीवाड़ा कर कई वर्षों से फरार …

Read More »

अम्बिकापुर@लाइसेंसी बंदूक लूट का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

कसाबेल से पकड़ा गया आरोपी, लूटी गई बंदूक बरामद -संवाददाता-अम्बिकापुर,10 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। नवापारा क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड से लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक लूटने के मामले में गांधीनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कसाबेल (जिला जशपुर) से पकड़ा गया, जिसके कब्जे से लूटी गई बंदूक भी बरामद कर ली गई है। …

Read More »

अम्बिकापुर@भीषण आगजनी में तीन दुकानें जलकर खाक

फर्नीचर शोरूम से शुरू हुई आग ने दो अन्य दुकानों को लिया चपेट में -संवाददाता-अम्बिकापुर,10 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। शहर के अंबेडकर चौक के समीप मंगलवार तडके भीषण आगजनी की घटना में एक फर्नीचर शोरूम,सेकेंड हैंड दोपहिया वाहन शोरूम और एक होटल जलकर खाक हो गया। तीनों प्रतिष्ठान एक ही लाइन में स्थित थे और अल्बेस्टर शीट से निर्मित होने के …

Read More »

सुरजपुर@ सुरजपुर कांग्रेस की कार्यकारिणी या पदों का महाकुंभ? अध्यक्ष-कोषाध्यक्ष छोड़ बाकी पर लंबी कतार

एक अध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष…बाकी पदों पर भीड़-नई सूची ने बढ़ाई सियासी हलचल तुम भी खुश,हम भी खुश फॉर्मूला! सुरजपुर कांग्रेस में पदों की बारिश 51 सचिव,37 संयुक्त सचिव…संगठन विस्तार या रेवड़ी वितरण? पदाधिकारियों की फौज तैयार-सुरजपुर कांग्रेस में जिम्मेदारी कम,पद ज्यादा? कार्यकारिणी कम,नामों की परेड ज्यादा-नई सूची पर उठे सवाल… रेवड़ी मॉडल पर बनी टीम? कांग्रेस की नई कार्यकारिणी चर्चा …

Read More »

कोरिया@ विकसित भारत जी-राम-जी से बदलेगा ग्रामीण भारत का भविष्य

–बचराबांध में भाजपा का मंडल स्तरीय सम्मेलन आयोजितकोरिया,09 फरवरी 2026(घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी मंडल बचरापोंडी द्वारा बचराबांध में विकसित भारत जी-राम-जी विषय पर मंडल स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक भैयालाल राजवाड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, सम्मेलन में ग्रामीण विकास,रोजगार और सरकार की योजनाओं को लेकर विस्तार से …

Read More »

अम्बिकापुर@मैनपाट के सपनादर में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई,8 घायल

-संवाददाता-अम्बिकापुर,09 फरवरी 2026 (घटती-घटना)। मैनपाट के सपनादर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार 8 लोग घायल हो गए। सभी लोग फलदान कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार सपनादर से कार में सवार होकर आठ लोग दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा दमाली …

Read More »

कोरिया@ मुद्रा लोन के नाम पर खेल या सिस्टम की चुप्पी? यूको बैंक बैकुंठपुर में मैनेजर आनंद,विशाल और एजेंट पियूष पर उठे सवाल

छुट्टी,ट्रांसफर और कर्ज में फंसे युवालोन बांटे,जिम्मेदारी गायब? यूको बैंक बैकुंठपुर में आनंद, विशाल और एजेंट पियूष पर उठे गंभीर सवाल 15 फरवरी का वादा या नई चाल? मैनेजर छुट्टी पर, युवा बने कर्जदार मुद्रा लोन या जाल? बैकुंठपुर यूको बैंक में नियमों से खिलवाड़ की चर्चा तेज छुट्टी,ट्रांसफर और कर्ज का खेल—बैकुंठपुर यूको बैंक विवाद ने खोली सिस्टम की …

Read More »