Breaking News

अम्बिकापुर@आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार

Share


रोक-टोक और मानसिक प्रताड़ना से परेशान थी मृतिका…


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा मृतिका को लगातार रोक-टोक और मानसिक रूप से प्रताडि़त किया जा रहा था। इससे परेशान होकर मृतिका ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस के अनुसार 12 सितंबर 2026 को मृतिका का शव उसके निवास स्थान पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 85/2026 के तहत धारा 194 बीएनएसएस में मामला दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने मृतिका के परिजनों और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। बयानों में ज्ञान तिवारी द्वारा मृतिका को रोक-टोक करने और मानसिक रूप से प्रताडि़त किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान ज्ञान प्रकाश तिवारी उर्फ ज्ञान तिवारी (27), निवासी मुक्तिपारा,थाना गांधीनगर के रूप में हुई। विवेचना में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी द्वारा मृतिका को आत्महत्या के लिए मानसिक रूप से प्रताडि़त करने का कृत्य पाया। इसके बाद गांधीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 574/26,धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उप निरीक्षक धनंजय पाठक, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मंडल, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, अमरेश सिंह एवं घनश्याम देवांगन की भूमिका रही।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply