Breaking News

रायपुर संभाग

रायपुर@सूचना आयुक्तों की नियुक्ति पर लगी रोक हटाई हाई कोर्ट ने,25 साल के अनुभव की शर्त को बताया जायज

रायपुर,12 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ में मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त के पदों की चयन प्रक्रिया पर लगी रोक को हाई कोर्ट ने हटा दिया है। न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास की एकलपीठ ने अपने फैसले में कहा है कि सर्च कमेटी द्वारा तय 25 वर्ष का अनुभव और 65 वर्ष से कम आयु की पात्रता शर्त वैध और तार्किक है।सुप्रीम …

Read More »

बालोद@महाराष्ट्र-पासिंग कार के सीके्रट चैंबर से मिले 3 करोड़

रायपुर से नागपुर ले जा रहे थे,चेकिंग में पकड़ाए,नोट गिनने की मशीन मंगवानी पड़ी बालोद,12 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने महाराष्ट्र पासिंग क्रेटा कार (एमएच 04 एमए8035) से 3 करोड़ रुपए नकद बरामद किए हैं। यह रकम कार में बनाए गए सीक्रेट चैंबर में छिपाकर रखी गई थी। कार में सवार दो लोगों को पुलिस ने …

Read More »

रायपुर@पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो बच्चों की मौत

रायपुर निगम नेता-तिपक्ष आकाश तिवारी पीडि़त परिवार से मिले रायपुर,11 नवम्बर 2025 I रायपुर में कबीर नगर थाना क्षेत्र के हीरापुर में सरकारी स्कूल के पास खेल रहे दो बच्चे पानी से भरे गड्ढे में गिर गए। गड्ढे की गहराई ज्यादा होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान सत्यम …

Read More »

रायपुर@रिटायर्ड फूड अफसर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

रायपुर,11 नवम्बर 2025 I राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। खाद्य विभाग में पदस्थ रहे रिटायर्ड असिस्टेंट फूड ऑफिसर संजय दुबे के खिलाफ रेप और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज …

Read More »

रायपुर@जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल पर इनाम घोषित एसएसपी ने सूचना देने पर 5000 के नगद पुरस्कार का किया ऐलान

रायपुर,11नवम्बर 2025 I छत्तीसगढि़या क्रांति सेना के और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में अपराधिक प्रकरण दर्ज है। अमित बघेल ने सिंधी समाज को लेकर अपशब्द कहे थे,जिसके बाद उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों में बढ़ते रोष को देखते हुये रायपुर …

Read More »

रायपुर@छत्तीसगढ़ और गुजरात मिलकर विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका : सीएम साय

रायपुर,11नवम्बर 2025 I अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को लगभग 33,321 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने थर्मल पावर प्लांट, ग्रीन स्टील मैन्युफैक्चरिंग, सोलर सेल, फार्मास्युटिकल उत्पाद और मेडिकल फूड सप्लीमेंट जैसे क्षेत्रों की प्रमुख कंपनियों को निवेश प्रस्ताव पत्र प्रदान किए।छत्तीसगढ़ को मिले इन निवेश प्रस्तावों से राज्य में 14,900 नए …

Read More »

रायपुर@महापुरुषों पर अपमानजनक टिप्पणी मामला : क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल घर से फरार,चार राज्यों में एफआईआर दर्ज,पुलिस कर रही तलाश…

रायपुर,10 नवम्बर 2025। महापुरुषों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना और जोहार पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम रविवार को उनके घर पहुंची। पुलिस टीम ने घर के बाहर तैनाती कर दबिश दी, लेकिन आरोपी अमित बघेल पीछे के रास्ते से कूदकर भाग निकले। पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर पर …

Read More »

गरियाबंद@राइस मिल में जुआ फंड का पर्दाफाश,8 जुआरी पकड़ाए

गरियाबंद,10 नवम्बर 2025। गरियाबंद पुलिस ने ग्राम कोकड़ी रमन राइस मिल के परिसर में गुल (गोटी) जुआ खेलते 8 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा. जुआरियों से नगदी 25000 रुपए, गुल (गोटी), 8 मोबाइल और 6 मोटरसायकिल जब्त की गई। कोतवाली थाना स्टाफ व साइबर टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर जुआ खेलते हुए आठ …

Read More »

रायपुर@कोयला खरीदी में बड़ा खेल : फर्जी अमेरिकी कंपनी ने एनएमडीस प्लांट को 120 करोड़ का चूना लगाने की कोशिश की,तीन अधिकारी निलंबित

रायपुर,10 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट में कोयला खरीदी के नाम पर 120 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। ठगों ने प्लांट प्रबंधन को ईमेल के जरिए फर्जी अमेरिकी कंपनी का झांसा देकर 120 करोड़ रुपये का भुगतान अपने खाते में करवा लिया।स्टील प्लांट में लौह अयस्क को पिघलाने …

Read More »

रायपुर@सूदखोर वीरेंद्र तोमर 5 दिन की पुलिस रिमांड पर

जुलूस में हो गया था बेहोश,पत्नी बोली थी-मार डालो,कर्जदारों से छीनते थे जमीन रायपुर,10 नवम्बर 2025। रायपुर पुलिस ने सोमवार को सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तोमर को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। 14 नवंबर को तोमार की रिमांड खत्म होगी। …

Read More »