Breaking News

रायपुर@कड़ी मेहनत का मिला इनाम, 23 की उम्र में 19 सरकारी परीक्षाएं पास, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Share


छत्तीसगढ़ की चारु पांडेय ने मात्र 23 वर्ष की उम्र में 19 प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर नया कीर्तिमान बनाया. अब स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मानित करेंगी

रायपुर,08 जून 2026। Success Story: छत्तीसगढ़ की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से नई पहचान बना रही हैं. इसी कड़ी में रायपुर जिले के तिल्दा की रहने वाली 23 वर्षीय चारु पांडेय (Charu Pandey) ने ऐसा मुकाम हासिल किया है, जिसने पूरे राज्य को गौरवान्वित कर दिया है. कम उम्र में 19 प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर चारु ने न केवल अपनी क्षमता साबित की, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण भी बन गई हैं.

चारु की इसी असाधारण उपलब्धि के लिए आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी. चारु पांडेय की सफलता रातों-रात नहीं मिली. इसके पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण छिपा है. उन्होंने लगातार कई बड़ी सरकारी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर यह दिखा दिया कि सही दिशा में किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता.
SSC से लेकर रेलवे तक की परीक्षा में पाईं सफलता
चारु ने SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, IBPS PO, SBI Clerk, SSC GD, SSC CPO, NET-JRF, RRB NTPC, RRB Group D, CGTET, CG SI, Delhi Police, CG NHM और Transport Sub Inspector जैसी कई प्रतिष्ठित परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं. खास बात यह रही कि उन्होंने कई परीक्षाओं में एक से अधिक बार सफलता हासिल कर अपनी योग्यता का परिचय दिया.
परिवार का मिला पूरा साथ
चारु के पिता प्रवीण कुमार पांडेय और माता सुधा पांडेय हमेशा से उनकी पढ़ाई और सपनों के समर्थन में खड़े रहे. परिवार के अनुसार, चारु बचपन से ही पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर थीं और हर चुनौती का सामना आत्मविश्वास के साथ करती थीं. उनकी सफलता केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह परिवार के त्याग, सहयोग और विश्वास की भी कहानी है. आज तिल्दा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में लोग उनकी उपलब्धियों पर गर्व महसूस कर रहे हैं.

सरकारी सेवा में भी बनाया अलग मुकाम
प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के बाद चारु ने मई 2025 में चेन्नई स्थित CAG कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (AAO) के रूप में अपनी सेवाएं शुरू कीं. अपने कार्यकुशल प्रदर्शन और जिम्मेदार कार्यशैली के कारण उन्होंने बहुत कम समय में विभागीय अधिकारियों का विश्वास जीत लिया. उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए तमिलनाडु सरकार ने वर्ष 2026 में उन्हें “बेस्ट AAO” पुरस्कार से सम्मानित किया. इसके बाद उन्हें पदोन्नति मिली और वर्तमान में वे विशाखापट्टनम में ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं.

राष्ट्रपति सम्मान से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव
चारु पांडेय को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उनकी मेहनत, समर्पण और उपलब्धियों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है. चारु की कहानी उन युवाओं के लिए उम्मीद की किरण है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं. उनकी सफलता यह संदेश देती है कि छोटे शहरों से निकलकर भी बड़े सपनों को सच किया जा सकता है.


Share

Check Also

बिलासपुर@उधार की राशि वापसी न होने पर सीधे ठगी का केस नहीं बनता: अदालत

Share बिलासपुर,08 जून 2026। व्यापारिक और व्यक्तिगत लेनदेन से जुड़े विवादों को आपराधिक मामलों का …

Leave a Reply