Breaking News

रायपुर संभाग

राजनांदगांव@22 करोड़ का ओवरब्रिज बारिश में दो हिस्सों में बंटा

राजनांदगांव में 15 दिन पहले हुआ था लोकार्पण,कोरबा में भी 3 करोड़ की पुलिया ध्वस्त राजनांदगांव,06 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में बरगा रेलवे ओवरब्रिज बारिश के बाद बीच से फट गया और 2 हिस्सों में बंट गया। पुल पर करीब 60-70 फीट लंबी और 10-12 सेंटीमीटर चौड़ी दरारें आ गई। 15 दिन पहले ही इस ओवरब्रिज का लोकार्पण …

Read More »

रायपुर@पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम होगा गनियारी स्कूल,स्कूल शिक्षा मंत्री ने की घोषणा

रायपुर,06 जुलाईं 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाली महान पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई अब हमारे बीच नहीं रहीं। रविवार 6 जुलाई को रायपुर एम्स में उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही पूरे कला जगत में मातम पसर गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत मंत्रिमंडल के कई सदस्यों ने एम्स पहुंचकर …

Read More »

रायपुर@कांग्रेस झूठ और भ्रम फैलाकर सरकार की छवि खराब करने का असफल प्रयास कर रही है : केदार कश्यप

नकटी मामले में कांग्रेस के सभी आरोप निराधार,साय सरकार ने संवेदनशीलता के साथ किया कार्य,किसी गरीब के साथ अन्याय नहीं होगा…रायपुर,06 जुलाईं 2026। वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि नकटी ग्राम प्रकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा राज्य सरकार पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह निराधार,भ्रामक और राजनीतिक …

Read More »

रायपुर@मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन किया

स्वस्थ छत्तीसगढ़ करेगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री सायरायपुर,06 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेगा। प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं …

Read More »

रायपुर@डिप्टी सीएम साव की बड़ी घोषणा

सभी जिला मुख्यालय के नगरीय निकायों में लगेगी डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा…-संवाददाता-रायपुर,05 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। देश के पहले उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद और राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को अक्षुण्ण रखने राज्य के संभागीय और जिला मुख्यालय वाले सभी नगरीय निकायों में उनकी मूर्ति स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में उप मुख्यमंत्री तथा …

Read More »

रायपुर@नकटी मामले में कांग्रेस झूठा नैरेटिव गढ़कर अराजकता फैलाना चाहती है : अनुराग सिंहदेव

-संवाददाता-रायपुर,05 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव ने नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस पर झूठा नैरेटिव गढऩे और लोगों को भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभावित 66 कब्जाधारियों के पुनर्वास का त्वरित निर्णय लेकर उन्हें नवा रायपुर के सेक्टर-30 में आवास उपलब्ध कराया …

Read More »

कवर्धा@जंगल में चीतल का शिकार पड़ा भारी,मांस पकाते वक्त 7 शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े

कवर्धा,04 जुलाई 2026। जिले में वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सभी ने भलपहरी बीट के जंगल में एक नर चीतल का शिकार कर उसका मांस पकाना शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही वन विभाग और वन विकास निगम की संयुक्त …

Read More »

रायपुर@कांग्रेस बोली-जी-राम-जी योजना सभी राज्यों में समान होनी चाहिए,हरियाणा के मजदूर को 409,छत्तीसगढ़ को सिर्फ 300 रुपए क्यों…यह अन्याय है…

रायपुर,04 जुलाई 2026। केंद्र सरकार की नई जी-राम-जी (ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन) योजना लागू होने के बाद कांग्रेस ने मजदूरी दर में राज्यों के बीच अंतर को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने आरोप लगाया कि योजना के तहत छत्तीसगढ़ के मजदूरों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। धनंजय ठाकुर ने कहा कि हरियाणा में …

Read More »

रायपुर@नवा रायपुर के तूता गांव में 35 घरों को नोटिस

ग्रामीण बोले…नकटी जैसी कार्रवाई का डर,एनआरडीए ने कहा-विस्थापन की कोई कार्रवाई प्रस्तावित नहींरायपुर,04 जुलाई 2026। नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद अब राजधानी से लगे तूता गांव में भी जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। नवा रायपुर-अटल नगर विकास प्राधिकरण ने गांव के 35 मकानों पर नोटिस चस्पा कर निवासियों से 6 जुलाई तक जवाब मांगा …

Read More »

रायपुर@Red Bull और Sting ब्रांड्स को FSSAI ने भेजा नोटिस

रायपुर,04 जुलाई 2026। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने रेड बुल और स्टिंग जैसे नामी ब्रांड्स को नियमों के उल्लंघन के मामले में कड़ा नोटिस थमा दिया है।दरअसल,भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण का साफ कहना है कि भारत के खाद्य सुरक्षा नियमों में ‘एनर्जी ड्रिंक’ नाम की कोई मान्यता या तय मानक मौजूद ही नहीं है। ऐसे में …

Read More »