डीएनए वाले बयान पर भड़की बीजेपी
कांग्रेस के साथ नीतीश-तेजस्वी को भी लपेटा
पटना,07 दिसम्बर 2023 (ए)। भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा बिहार के डीएनए पर आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी पर पूछा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौन क्यों हैं, उन्हें जबाब देना चाहिए। सिन्हा ने कांग्रेस से भी प्रश्न किया है कि बिहारियों और सनातन धर्म को गाली दिलवाकर कांग्रेस क्या सिद्ध करना चाहती है?विजय सिन्हा ने कहा कि पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र ने सनातन धर्म को बीमारी की संज्ञा देते हुए इसे समाप्त करने की बात की, पूरा देश इससे अवगत है। अब उनके सांसद सेंथिल कुमार ने सनातन पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए के नेता समाज को बांटने एवं देश को कमजोर करने में लगे हैं। सवा सौ करोड़ सनातन के संतानों का अपमान भी करेंगे और उनपर शासन भी करेंगे। यह कैसे सम्भव है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur