Breaking News

पटना@बिहारियों और सनातन धर्म को गाली

Share


पटना,07 दिसम्बर 2023 (ए)।
भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा बिहार के डीएनए पर आपत्तिजनक एवं अपमानजनक टिप्पणी पर पूछा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौन क्यों हैं, उन्हें जबाब देना चाहिए। सिन्हा ने कांग्रेस से भी प्रश्न किया है कि बिहारियों और सनातन धर्म को गाली दिलवाकर कांग्रेस क्या सिद्ध करना चाहती है?विजय सिन्हा ने कहा कि पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पुत्र ने सनातन धर्म को बीमारी की संज्ञा देते हुए इसे समाप्त करने की बात की, पूरा देश इससे अवगत है। अब उनके सांसद सेंथिल कुमार ने सनातन पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि आईएनडीआईए के नेता समाज को बांटने एवं देश को कमजोर करने में लगे हैं। सवा सौ करोड़ सनातन के संतानों का अपमान भी करेंगे और उनपर शासन भी करेंगे। यह कैसे सम्भव है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply