इंफाल,08 नवम्बर 2023 (ए)। देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब यहां मैतेई समुदाय द्वारा 4 लोगों का अपहरण करने की घटना सामने आई है। खास बात यह है कि इसमें एक सैनिक के घर के तीन लोग भी शामिल हैं। यह घटना इंफाल पश्चिम जिले में हुई। इसके बाद यहां फिर से हिंसा भड़क गई है।अपहरण की खबर फैलते ही कुकी समुदाय के लोगों ने कांगपोकपी जिले सहित इंफाल पश्चिम और कांगचुप इलाकों में गोलीबारी शुरू कर दी। दो पुलिसकर्मी और एक महिला समेत 7 लोग घायल हो गए हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैतेई समुदाय के लोगों ने 5 लोगों का अपहरण कर लिया था, जिसमें एक 65 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल था। महत्वपूर्ण बात यह है कि बुजुर्ग व्यक्ति को बचा लिया गया और अन्य 4 लोग, दो पुरुष और दो महिलाएं लापता हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur