Breaking News

इंफाल@मणिपुर में सैनिक के परिवार वालों समेत 4 का अपहरण;फायरिंग में 7 लोग घायल

Share


इंफाल,08 नवम्बर 2023 (ए)।
देश के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब यहां मैतेई समुदाय द्वारा 4 लोगों का अपहरण करने की घटना सामने आई है। खास बात यह है कि इसमें एक सैनिक के घर के तीन लोग भी शामिल हैं। यह घटना इंफाल पश्चिम जिले में हुई। इसके बाद यहां फिर से हिंसा भड़क गई है।अपहरण की खबर फैलते ही कुकी समुदाय के लोगों ने कांगपोकपी जिले सहित इंफाल पश्चिम और कांगचुप इलाकों में गोलीबारी शुरू कर दी। दो पुलिसकर्मी और एक महिला समेत 7 लोग घायल हो गए हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मैतेई समुदाय के लोगों ने 5 लोगों का अपहरण कर लिया था, जिसमें एक 65 वर्षीय व्यक्ति भी शामिल था। महत्वपूर्ण बात यह है कि बुजुर्ग व्यक्ति को बचा लिया गया और अन्य 4 लोग, दो पुरुष और दो महिलाएं लापता हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की

Share नई दिल्ली,05 जून 2026। ऑस्ट्रेलिया की हाइपरस्केल डेटा सेंटर कंपनी एयरट्रंक ने भारत में …

Leave a Reply