Breaking News

रायपुर@2023 विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढि़या क्रांति सेना भी आजमा रही किस्मत

Share


रायपुर,10 अक्टूबर 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान पर हैं. वहीं छत्तीसगढि़या क्रांति सेना भी चुनावी जंग में उतर गया है. आज छत्तीसगढि़या क्रांति सेना के पदाधिकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने पार्टी निर्माण की विधिवत जानकारी दी. छत्तीसगढि़या क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने बताया कि बहुत जल्द जनता की मांग के अनुरूप पार्टी का शुभारंभ किया जाएगा, प्रदेश के 90 सीटों में हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी. हमारा एजेंडा हर कार्य में छत्तीसगढि़या को पहला प्राथमिकता रहेगा. चाहे वह नौकरी, पढ़ाई और सरकारी ठेका क्यों ना हो, सभी में सर्वप्रथम छत्तीसगढि़या रहेगा.


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply