रायपुर,10 अक्टूबर 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. सभी राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियां चुनावी मैदान पर हैं. वहीं छत्तीसगढि़या क्रांति सेना भी चुनावी जंग में उतर गया है. आज छत्तीसगढि़या क्रांति सेना के पदाधिकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे. जहां उन्होंने पार्टी निर्माण की विधिवत जानकारी दी. छत्तीसगढि़या क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने बताया कि बहुत जल्द जनता की मांग के अनुरूप पार्टी का शुभारंभ किया जाएगा, प्रदेश के 90 सीटों में हमारी पार्टी चुनाव लड़ेगी. हमारा एजेंडा हर कार्य में छत्तीसगढि़या को पहला प्राथमिकता रहेगा. चाहे वह नौकरी, पढ़ाई और सरकारी ठेका क्यों ना हो, सभी में सर्वप्रथम छत्तीसगढि़या रहेगा.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur