Breaking News

खड़गवां,@एक किलो चार सौ ग्राम गांजा जप्त

Share


खड़गवां,09 सितम्बर 2023 (घटती घटना) जिला एम,सी बी खड़गवां में अवैध मादक पदार्थों कि बिक्री बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं जिससे देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के द्वारा रेज के द्वारा समस्त पुलिस अधीक्षकों को अवैध गाजा, शराब, सटटा, जुआ, कबाड़ पुरजोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक एमसीबी सिद्धार्थ तिवारी के आदेशित करने पर व अति0 पुलिस अधीक्षक एमसीबी निमेश बरैया निर्देशानुसार तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी. पी. सिंह के मार्गदर्शन में खड़गवां थाना प्रभारी विजय सिंह के दिनांक 07.09.2023 के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई की ग्राम खड़गवा के 20 नंबर पीडल्यूडी रेस्ट हाउस के बगल में रहने वाला तेजप्रताप सिंह एक झोला में अवैध गांजा रखकर बिक्री करने पोडीडीह की ओर जा रहा है जिसकी सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी खड़गवां के द्वारा टीम गठित कर ग्राम पोडीडीह की ओर रवाना कर पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ने की कार्यवाही कर आरोपी तेजप्रताप सिंह के कजे से एक किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 16000/ रूपए लागत कि आरोपी तेजप्रताप सिंह पिता शंकर सिंह उम्र 50 वर्ष सा0खडगवा ग्राम 20 नम्बर थाना खड़गवां जिला एमसीबी छ0ग0 से जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को प्रकरण में गिरफतार किया गया है। इस आरोपी के द्वारा पूर्व में भी इस तरह के कई अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने के मामले दर्ज है इसके द्वारा आदतन अवैध मादक पदार्थ बिक्री करना इसका पेशा बना हुआ है? सूत्रों से ये भी जानकारी मिल रही है कि इस मादक पदार्थ कि बिक्री में परिवार के सदस्य भी शामिल रहते हैं ? सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी खडगवा विजय सिंह, सउनि रामबाबू दोहरे, आर. धर्मेन्द्र पटेल, मो0 आजाद, अनिल यादव, सैनिक, प्रमोद साहु, महिला आरक्षक चन्द्रलेखा का सराहनीय योगदान रहा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply