खड़गवां,09 सितम्बर 2023 (घटती घटना) जिला एम,सी बी खड़गवां में अवैध मादक पदार्थों कि बिक्री बंद होने का नाम नहीं ले रही हैं जिससे देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग के द्वारा रेज के द्वारा समस्त पुलिस अधीक्षकों को अवैध गाजा, शराब, सटटा, जुआ, कबाड़ पुरजोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक एमसीबी सिद्धार्थ तिवारी के आदेशित करने पर व अति0 पुलिस अधीक्षक एमसीबी निमेश बरैया निर्देशानुसार तथा नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी. पी. सिंह के मार्गदर्शन में खड़गवां थाना प्रभारी विजय सिंह के दिनांक 07.09.2023 के दौरान मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई की ग्राम खड़गवा के 20 नंबर पीडल्यूडी रेस्ट हाउस के बगल में रहने वाला तेजप्रताप सिंह एक झोला में अवैध गांजा रखकर बिक्री करने पोडीडीह की ओर जा रहा है जिसकी सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी खड़गवां के द्वारा टीम गठित कर ग्राम पोडीडीह की ओर रवाना कर पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ने की कार्यवाही कर आरोपी तेजप्रताप सिंह के कजे से एक किलो 400 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 16000/ रूपए लागत कि आरोपी तेजप्रताप सिंह पिता शंकर सिंह उम्र 50 वर्ष सा0खडगवा ग्राम 20 नम्बर थाना खड़गवां जिला एमसीबी छ0ग0 से जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को प्रकरण में गिरफतार किया गया है। इस आरोपी के द्वारा पूर्व में भी इस तरह के कई अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने के मामले दर्ज है इसके द्वारा आदतन अवैध मादक पदार्थ बिक्री करना इसका पेशा बना हुआ है? सूत्रों से ये भी जानकारी मिल रही है कि इस मादक पदार्थ कि बिक्री में परिवार के सदस्य भी शामिल रहते हैं ? सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी खडगवा विजय सिंह, सउनि रामबाबू दोहरे, आर. धर्मेन्द्र पटेल, मो0 आजाद, अनिल यादव, सैनिक, प्रमोद साहु, महिला आरक्षक चन्द्रलेखा का सराहनीय योगदान रहा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur