बोले-पूरा हिंदुस्तान मेरा घर
नई दिल्ली,08 अगस्त 2023 (ए)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि पूरा भारत उनका घर है। सूत्रों से खबर आई कि लोकसभा सचिवालय उनकी सदस्यता बहाल करने के एक दिन बाद उन्हें अपना आधिकारिक बंगला फिर से आवंटित कर रहा है।
दरअसल, पत्रकारों ने राहुल गांधी से 12 तुगलक लेन स्थित उनके बंगले के फिर से आवंटन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है। हालांकि, बंगले के दोबारा आवंटन की आधिकारिक सूचना अभी नहीं मिली है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि 12 तुगलक लेन वाला मकान उन्हें आवंटित कर दिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur