Breaking News

नई दिल्ली@राहुल गांधी को मिला सरकारी बंगला

Share

बोले-पूरा हिंदुस्तान मेरा घर
नई दिल्ली,08 अगस्त 2023 (ए)।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि पूरा भारत उनका घर है। सूत्रों से खबर आई कि लोकसभा सचिवालय उनकी सदस्यता बहाल करने के एक दिन बाद उन्हें अपना आधिकारिक बंगला फिर से आवंटित कर रहा है।
दरअसल, पत्रकारों ने राहुल गांधी से 12 तुगलक लेन स्थित उनके बंगले के फिर से आवंटन के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है। हालांकि, बंगले के दोबारा आवंटन की आधिकारिक सूचना अभी नहीं मिली है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि 12 तुगलक लेन वाला मकान उन्हें आवंटित कर दिया गया है।


Share

Check Also

सिलीगुड़ी@दार्जिलिंग पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Share कहा…फिर विश्व में धाक जमाएगी दार्जिलिंग चायसिलीगुड़ी,22 नवम्बर 2026 । पश्चिम बंगाल में भाजपा …

Leave a Reply