Breaking News

नई दिल्ली@जालंधर की जीत : राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद ‘आप’ की लोकसभा में पहली एंट्री

Share


नई दिल्ली ,13 मई 2023 (ए)।
राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पहली संसदीय सीट जीत कर संसद में एंट्री ले ली। पंजाब की जालंधर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी को जीत मिली है। जालंधर की लोकसभा सीट में 9 विधानसभाएं आती हैं। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर उस लहर में भी यहां ‘आप’ को 9 में से केवल 4 विधानसभा सीट जीत मिली थीं और 5 सीटें कांग्रेस के पास चली गईं थीं। कांग्रेस का यह इतना बड़ा गढ़ था कि विधानसभा चुनाव में जबरदस्त आम आदमी पार्टी की लहर में भी कांग्रेस 5 सीट जीत गई थी। लेकिन आज उन 9 में से 7 विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी ने जीती हैं।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply