नई दिल्ली ,13 मई 2023 (ए)। राष्ट्रीय पार्टी बनने के बाद आम आदमी पार्टी ने शनिवार को पहली संसदीय सीट जीत कर संसद में एंट्री ले ली। पंजाब की जालंधर संसदीय सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी को जीत मिली है। जालंधर की लोकसभा सीट में 9 विधानसभाएं आती हैं। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर उस लहर में भी यहां ‘आप’ को 9 में से केवल 4 विधानसभा सीट जीत मिली थीं और 5 सीटें कांग्रेस के पास चली गईं थीं। कांग्रेस का यह इतना बड़ा गढ़ था कि विधानसभा चुनाव में जबरदस्त आम आदमी पार्टी की लहर में भी कांग्रेस 5 सीट जीत गई थी। लेकिन आज उन 9 में से 7 विधानसभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी ने जीती हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur