कोरबा, 03 मार्च 2023 (घटती-घटना)।बालको थाना प्रभारी मनीष नगर ने अपने क्षेत्र बालकों में सभी पार्षदों, डीजे ओपरेटरों, समितियों एवं महिला स्व सहायता समूह की शांति समिति बैठक लेकर अपील की है के होली पर्व को शांतिपूर्वक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए जिससे कि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना किसी वार्ड में ना हो ढ्ढ उन्होंने इस दौरान कहा कि होली पर्व को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में एवं शहरी क्षेत्रों में पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी साथ ही दो पुलिस कंट्रोल वैन ग्रामीण क्षेत्रों में एवं एक कंट्रोल वैन शहरी क्षेत्रों में गश्त करेगी यदि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना होने की आशंका हो तो तुरंत पुलिस टीम को खबर करें जिससे कि कोई भी होनी अनहोनी घटना होने से पूर्व ही उसे रोका जा सके ढ्ढ पुलिस द्वारा कई चिन्हांकित स्थानों पर चेकिंग पॉइंट भी बनाए जाएंगे जिससे शहर में शांतिपूर्ण वातावरण व्यवस्था बनाए रखा जा सके ढ्ढ उन्होंने इस दौरान कहा की शहर एवं ग्रामीण अंचलों के गुंडे मवाली बदमाशों को तलब कर समझाइश दी गई है कि किसी भी तरह का अशांतिपूर्ण वातावरण ना तैयार किया जाए अन्यथा उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी ढ्ढ उन्होंने समाज के हर वर्ग से अपील की है की होली पर्व को हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्वक मनाएं एवं अपील भी की है की इस दौरान नशे का सेवन ना करें एवं अप्रिय घटना होने से बचे साथ ही पुलिस कार्यवाही से भी बचें।
Check Also
जशपुर/कोरिया@ पॉक्सो प्रकरण में महेन्द्र पाण्डेय दोषमुक्त…. अभियोजन आरोप संदेह से परे साबित नहीं कर सका
Share विशेष न्यायालय का फैसला…पीडि़ता की आयु नाबालिग मानी गई…लेकिन बयान में विरोधाभास…-संवाददाता-जशपुर/कोरिया,20 सितम्बर 2026 …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur