Breaking News

रायपुर,@नए राज्यपाल पहुंचे रायपुर

Share


स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
रायपुर,22 फ रवरी 2023(ए)।
राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन छत्तीसगढ़ पहुंच गए हैं। विशेष विमान से सुबह 9.45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचे राज्यपाल का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। उसके बाद वे राजभवन के लिए प्रस्थान कर गए।
छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन आज सवेरे 9:45 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कल 11.30 राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण,आमंत्रित गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply