Breaking News

रायपुर@राज्यपाल सुश्री उइके ने उत्कृष्ट कार्य करने
वाले अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Share


रायपुर, 27 जनवरी 2023 (ए)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर संयुक्त परेड द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दी गई। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश जनता के नाम संदेश दिया।
छत्तीसगढ़ राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में नक्सलियों के विरूद्ध अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति का ‘पुलिस वीरता पदक‘ से अलंकृत किया गया। पुलिस वीरता पदक-2022 से मालिक राम, निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, अलरिक लकड़ा, निरीक्षक जिला-नारायणपुर, श्री महेन्द्र पोटाई, उप-निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, श्री सुक्कू राम नाग, उप निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, शहीद श्री जयलाल उईके, प्रधान आरक्षक, जिला-नारायणपुर, शहीद श्री कनेर सिंह उसेण्डी, आरक्षक, जिला-नारायणपुर, श्री श्याम किशोर शर्मा उप निरीक्षक जिला-राजनांदगांव, डॉ. अभिषेक पल्लव पुलिस अधीक्षक जिला-दुर्ग, श्री रामअवतार पटेल उप निरीक्षक जिला-दंतेवाड़ा, श्री डिलेश्वर कुमार सोनवानी, कंपनी कमाण्डर, एसटीएफ बघेरा-दुर्ग, श्री हजारी लाल मौर्य, उप निरीक्षक, जिला-दंतेवाड़ा श्री सुक्कूराम नुरेटी, निरीक्षक, जिला-नारायणपुर, श्री बलराम उसेण्डी निरीक्षक जिला-नारायणपुर, श्री राजकुमार सलाम, सहायक उप निरीक्षक जिला-नारायणपुर, श्री हरिशंकर प्रताप सिंह कंवर, निरीक्षक, विआशा पु.मु. रायपुर, को अलंकृत किया गया।
विशिष्ट सेवा के लिये ‘राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक‘ से पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के पुलिस महा निरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस मुख्यालय के निरीक्षक श्री बिश्नु प्रसाद देशमुख, को अलंकृत किया गया।
सराहनीय सेवा हेतु भारतीय पुलिस पदक-2022 से जगदलपुर के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पट्टीलिंगम्, विआशा पुलिस मुख्यालय के पुलिस महानिरीक्षक श्री ओमप्रकाश पाल को, श्रीराजेश कुकरेजा पुलिस अधीक्षक जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, एस.टी.एफ. बघेरा दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, श्री रतिराम नेताम कंपनी कमांडर 19 वीं पोखरण वाहिनी छसबल,जगदलपुर, उप निरीक्षक, जिला-राजनांदगांव श्री रामनरेश यादव, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के सहायक उप निरीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह, थाना-परतापुर, जिला-कांकेर के उप निरीक्षक श्री खेमराज जैन, पुलिस मुख्यालय के प्रधान आरक्षक श्री एन.रमैया राव, एस.टी.एफ. बघेरा दुर्ग के प्रधान आरक्षक श्री जयंत कुमार पैंकरा को अलंकृत किया गया।


Share

Check Also

GHATATI-GHATANA PAPER PDF 31 MAY 2026

Share 31 MAY 2026 AMBIKAPUR GG NEWS PAPER1 11Download Share

Leave a Reply