Breaking News

रामानुजगंज@छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम के समक्ष नौजवान युवकों ने ली भाजपा की सदस्यता

Share


रामानुजगंज 10 दिसम्बर 2022 (घटती घटना) विकास गुप्ता के नेतृत्व में रामानुजगंज नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से अनेकों नौजवान युवकों ने छाीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम के गृह ग्राम सनावल में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रामविचार नेताम ने कहां की केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता में काफी खुशी है जिसको लेकर लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। श्री नेताम ने कहा कि भारती जनता पार्टी की सदस्यता लेने के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो के अंदर जोश व उत्साह देखा जा रहा है। जिसको लेकर छाीसगढ़ प्रदेश में पुनः प्रधानमंत्री मोदी जी के नेा्व मे भाजपा की सरकार बनेगी। श्री नेताम अपनी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा नेताम के साथ नौजवान युवकों को मुंह मीठा कराते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी का गमछा गले में डालते हुए उनका सम्मान किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजू रवि ,शोहराब आलाम,अभिनाश मेहता,सुजीत रवि, उमाशंकर रवि,विनय कुमार रवि, संतोष ठाकुर, पिंकू तिवारी,बबलू तिवारी, मोनू ठठाकुर,वीरेंदर कश्यप,हीरालाल ,कमलेश मेहता ,राकेश शर्मा ,कारण कश्यप,शनि शोनी,अंकेश तिवारी, विवेक तिवारी, चंदन कश्यप, अभिषेक कश्यप,रेहान खान,निखिल तिवारी,अजय गुप्ता, शंकर चौधरी,अनंत रवि,छोटू,ऋषि पासवान,मसुवर,इरशाद,चंदन पूरी ,दिलनवाज, सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply