रामानुजगंज 10 दिसम्बर 2022 (घटती घटना) विकास गुप्ता के नेतृत्व में रामानुजगंज नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से अनेकों नौजवान युवकों ने छाीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम के गृह ग्राम सनावल में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर रामविचार नेताम ने कहां की केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता में काफी खुशी है जिसको लेकर लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। श्री नेताम ने कहा कि भारती जनता पार्टी की सदस्यता लेने के लिये ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो के अंदर जोश व उत्साह देखा जा रहा है। जिसको लेकर छाीसगढ़ प्रदेश में पुनः प्रधानमंत्री मोदी जी के नेा्व मे भाजपा की सरकार बनेगी। श्री नेताम अपनी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा नेताम के साथ नौजवान युवकों को मुंह मीठा कराते हुए उन्हें भारतीय जनता पार्टी का गमछा गले में डालते हुए उनका सम्मान किया। भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजू रवि ,शोहराब आलाम,अभिनाश मेहता,सुजीत रवि, उमाशंकर रवि,विनय कुमार रवि, संतोष ठाकुर, पिंकू तिवारी,बबलू तिवारी, मोनू ठठाकुर,वीरेंदर कश्यप,हीरालाल ,कमलेश मेहता ,राकेश शर्मा ,कारण कश्यप,शनि शोनी,अंकेश तिवारी, विवेक तिवारी, चंदन कश्यप, अभिषेक कश्यप,रेहान खान,निखिल तिवारी,अजय गुप्ता, शंकर चौधरी,अनंत रवि,छोटू,ऋषि पासवान,मसुवर,इरशाद,चंदन पूरी ,दिलनवाज, सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur