Breaking News

इंटरनेट पर विज्ञापन के लिए जगह बेचने पर लगेगा 18 फीसदी जीएसटी

Share

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली 14 जुलाई 2022जीएसटी कानून के तहत यह अन्य पेशेवर, तकनीक और कारोबारी सेवाओं की श्रेणी में आता है। इस पर 18 फीसदी जीएसटी ही लगेगा। इंटरनेट पर विज्ञापन के लिए जगह बेचने पर 18 फीसदी दर से जीएसटी का भुगतान करना होगा। अग्रिम निर्णय प्राधिकरण (एएआर) की कर्नाटक पीठ ने यह व्यवस्था दी है। ई-कॉमर्स कंपनी मित्रा डिजाइंस लिमिटेड ने एएआर से पूछा कि उसके पोर्टल पर विदेशी कंपनी लेनजिंग सिंगापुर पीटीई लिमिटेड को विज्ञापन के लिए जगह देने पर कितना जीएसटी देना होगा।

इस पर एएआर ने कहा कि लेनजिंग को मिंत्रा जो सेवा दे रही है, वह इंटरनेट स्थल की बिक्री है। इसके लिए वह तय दर से शुल्क ले रही है। कमीशन नहीं लिया जा रहा है। इसलिए जीएसटी कानून के तहत यह अन्य पेशेवर, तकनीक और कारोबारी सेवाओं की श्रेणी में आता है। इस पर 18 फीसदी जीएसटी ही लगेगा। 


Share

Check Also

नई दिल्ली@मेक्सिको में टैरिफ बढ़ने से भारत के ऑटो निर्यात पर पड़ेगा असर,कंपनियों के वॉल्यूम और मार्जिन पर खतरा

Share नई दिल्ली,14 दिसम्बर 2025। मेक्सिको की सीनेट ने राष्ट्रीय उद्योग और उत्पादकों की रक्षा …

Leave a Reply