Breaking News

अम्बिकापुर@बाइक की मामूली टक्कर पर विवाद,युवक के सिर पर बोतल मारकर किया घायल

Share


बतौली बगीचा चौक की घटना,पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया,वारदात में इस्तेमाल कांच की बोतल जब्त


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर को लेकर हुए विवाद में युवक के सिर पर कांच की बोतल से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी को बतौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना 20 अगस्त की रात बतौली बगीचा चौक के पास हुई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल कांच की बोतल जब्त की है। पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार महेशपुर निवासी अमित कुमार प्रजापति 20 अगस्त की रात करीब 8 बजे अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से बतौली बगीचा चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल की आरोपी रितिक शर्मा उर्फ लल्ला से मामूली टक्कर होने की बात को लेकर विवाद हो गया।
गाली-गलौज के बाद
बोतल से सिर पर हमला

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अमित के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि इसी दौरान उसने पास पड़ी खाली कांच की बोतल उठाकर अमित के सिर पर वार कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अमित की रिपोर्ट पर 21 अगस्त को बतौली थाने में अपराध क्रमांक 107/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 296, 351(3), 115(2) और 109(1) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
गवाहों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट से जुटाए साक्ष्य : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल के निर्देश पर बतौली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से कांच की टूटी बोतल जब्त की।
गवाहों के बयान और मुलाहिजा रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए। इसके बाद बतौली निवासी रितिक शर्मा उर्फ लल्ला (26) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।


Share

Check Also

रायपुर@CGPSC-घोटाला…आरोपी सोनवानी को मेकाहारा-अस्पताल में VIP ट्रीटमेंट

Share बिना हथकड़ी परिजनों से बात करते दिखे,एक प्रहरी सस्पेंड बिलासपुर-जगदलपुर के प्रहरियों पर एक्शन …

Leave a Reply