-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में तथा संभाग प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी शुक्ला की उपस्थिति में मंगलवार को सरगुजा संभाग स्तर की पहली एवं प्रदेश स्तर की 09वीं जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में संभाग के सरगुजा, सूरजपुर, जशपुर, कोरिया,बलरामपुर तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से संबंधित कुल 25 प्रकरणों की सुनवाई की गई, जिनमें से 06 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया। जनसुनवाई का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में त्वरित सुनवाई कर उन्हें राहत एवं न्याय दिलाना रहा। सुनवाई के दौरान मानसिक प्रताड़ना से संबंधित एक प्रकरण में कलेक्टर को जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं कार्यस्थल पर प्रताड़ना से जुड़े एक प्रकरण में सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए गए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur