Breaking News

अम्बिकापुर@नाबालिग के कपड़े उतरवाकर बनाया वीडियो,नपुंसक बनाने की धमकी

Share


वीडियो वायरल करने की भी दी धमकी,परिजन के विरोध के बाद तीन आरोपी गिरफ्तार


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। सीतापुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ मारपीट कर उसके कपड़े उतरवाने,अश्लील हरकत करने और मोबाइल से वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन युवकों ने नाबालिग को नपुंसक बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। घटना के बाद डरे-सहमे नाबालिग ने एक-दो दिन तक परिजन को कुछ नहीं बताया। शरीर पर चोट के निशान देखकर परिजन ने पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। पुलिस के अनुसार नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 सितंबर की शाम समर रेहान ने वीडियो दिखाने की बात कहकर उसके बेटे को कॉलेज ग्राउंड में बुलाया था। वहां समर के अलावा आदिल खान और रियान्शु महंत पहले से मौजूद थे। तीनों ने नाबालिग के साथ मारपीट की। इसके बाद उसके कपड़े उतरवाकर अश्लील हरकत की और मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई।
पहले चेकलिस्ट पर छोड़ा विरोध के बाद गिरफ्तारी
पुलिस ने मामले में बीएनएस की धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया। आरोप है कि शुरुआत में तीनों आरोपियों को चेकलिस्ट पर छोड़ दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गए और थाना घेराव की चेतावनी दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी आदिल खान (19), पिता सलमान खान, समर रेहान (19), पिता तबरेज आलम और रियान्शु महंत (18), पिता अनिल दास महंत, सभी निवासी सीतापुर के खिलाफ धारा 296, 351(2), 115(2), 3(5) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 11 व 12 के तहत कार्रवाई की है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
लिंग काटकर नपुंसक बनाने की धमकी
आरोपियों ने नाबालिग को धमकाते हुए उसका लिंग काटकर नपुंसक बनाने की बात कही। साथ ही घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे नाबालिग बुरी तरह डर गया और घटना की जानकारी तत्काल परिजन को नहीं दी।
चोट के निशान देखकर परिजन को हुआ शक
घटना के बाद नाबालिग देर शाम घर पहुंचा और तनाव में रहने लगा। एक-दो दिन बाद परिजन ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे और पूछताछ की। इसके बाद नाबालिग ने पूरी घटना बताई। पिता ने सीतापुर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।


Share

Check Also

रायपुर@CGPSC-घोटाला…आरोपी सोनवानी को मेकाहारा-अस्पताल में VIP ट्रीटमेंट

Share बिना हथकड़ी परिजनों से बात करते दिखे,एक प्रहरी सस्पेंड बिलासपुर-जगदलपुर के प्रहरियों पर एक्शन …

Leave a Reply