Breaking News

धमतरी@धान खरीदी पर भूपेश बघेल ने कहा…

Share


पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी,किसानों का पूरा धान खरीदना होगा


धमतरी,23 नवम्बर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी में आयोजित मितानिन सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए बघेल ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पटवारी हड़ताल को समाप्त न होने देना सरकार की सोची समझी साजिश थी, ताकि किसानों की धान खरीदी प्रभावित हो सके और सरकार को सारा धान खरीदना न पड़े। उन्होंने कहा कि लाखों किसानों का रकबा कम कर दिया गया है। तीन-तीन बार चक्रवाती तूफान आने से बेमौसम बारिश हुई,जिससे फसलों को नुकसान हुआ। अभी भी कई किसान चिंता में हैं कि क्या उन्हें फसल क्षति का मुआवजा मिल पाएगा। बघेल ने कहा कि यदि सरकार किसान हित में काम कर रही है तो उसे किसानों का सारा धान खरीदना चाहिए। सरकार भीगे हुए धान को भी खरीदे, नमी ज्यादा बताकर इंकार न करे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि मितानिनों ने कोरोना काल में प्रदेश की स्थिति संभाली। जब भी गर्भवती महिला को जरूरत होती है वो आधी रात को भी तैयार रहती हैं। ऐसे में फर्ज बनता है कि हम उनका सम्मान करें।
मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर सीएम साय ने जताई चिंता,बोले…इसे रोकने के लिए जनआंदोलन जरूरी
रायपुर,23 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। कार्यशाला में महिला सुरक्षा, मानव तस्करी, घरेलू हिंसा और महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित विशेषज्ञ और संबंधित पक्ष मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि मानव तस्करी और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को कोई भी समाज स्वीकार नहीं कर सकता। भारत में प्राचीन काल से ही नारियों की पूजा की जाती रही है, लेकिन आज भी इन गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हमें इन समस्याओं को स्वीकार कर इनके समाधान के लिए प्रयास करना होगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ मुखर्जी कॉलोनी में सीसी रोड का भूमिपूजन, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। नगर निगम महापौर मंजूषा भगत ने वार्ड क्रमांक 14 के …

Leave a Reply