Breaking News

रायपुर@साव बोले…कांग्रेस ने अंबेडकर का कद घटाने की कोशिश की,कहा… अपने दो प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न लेकिन बाबा साहेब को नहीं दिया

Share


रायपुर,23 नवम्बर 2026। कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न दिया गया, लेकिन संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके हकदार होने के बावजूद यह सम्मान नहीं दिया गया। यह आरोप डिप्टी सीएम अरुण साव ने लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब का कद छोटा करने की कोशिश की, ताकि वे नेहरू-गांधी परिवार के बराबर खड़े न हो सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने दो बार लोकसभा चुनाव में बाबा साहेब को हराने की साजिश रची। साव ने कहा कि जो पार्टी संविधान निर्माता का सम्मान नहीं कर पाई, वह किस मुंह से संविधान का सम्मान करने का दावा करती है? उन्होंने ये बातें 26 नवंबर को रायपुर में होने वाले संविधान गौरव दिवस के आयोजन को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। डिप्टी सीएम ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बाबा साहेब को जितना सम्मान दिया है, उतना पहले की किसी भी सरकार ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज संविधान और उसके सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन उसे यह भी बताना चाहिए कि उसने संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर के साथ कैसा व्यवहार किया था। साव ने कहा कि बाबा साहेब को भारत रत्न देने का काम भाजपा समर्थित सरकार के समय हुआ। कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों को भारत रत्न दिया गया, लेकिन बाबा साहेब को उनके जीवनकाल में यह सम्मान नहीं मिला,जबकि वे इसके हकदार थे। अरुण साव ने केंद्र सरकार की ओर से बाबा साहेब के सम्मान में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं बाबा साहेब की जन्मभूमि पहुंचे और उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। उनके जीवन और योगदान को याद करते हुए सरकार ने बाबा साहेब से जुड़े पंचतीर्थों का विकास कराया। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब की जन्मभूमि पर स्मारक बनाया गया। लंदन में उनकी शिक्षा से जुड़ी जगह पर डॉ. अंबेडकर मेमोरियल बनाया गया। नागपुर की दीक्षाभूमि का कायाकल्प किया गया। मुंबई की चैत्यभूमि में स्मारक और समाधि स्थल का निर्माण कराया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ मुखर्जी कॉलोनी में सीसी रोड का भूमिपूजन, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। नगर निगम महापौर मंजूषा भगत ने वार्ड क्रमांक 14 के …

Leave a Reply