Breaking News

रायपुर@महादेव सट्टा : सौरभ से 15 करोड़ लेने वाला वकील गिरफ्तार

Share


जज-अधिकारियों को सेट करूंगा कहकर लिए थे पैसे,रायपुर में ईडी करेगी पूछताछ

रायपुर,23 नवम्बर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टा केस में ईडी ने दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से उसने जज और अधिकारियों को सेट करने का भरोसा देकर 15 करोड़ रुपए लिए थे। रायपुर की स्पेशल कोर्ट में सोमवार रात ही उसे पेश किया गया। बताया जा रहा है रात में ही सुनवाई चलेगी। जानकारी के मुताबिक, ईडी की पूछताछ में सौरभ चंद्राकर ने खुलासा किया है कि अपना केस रफा-दफा कराने के लिए उसने हिमांशु को 15 करोड़ रुपए दिए थे। इसी कड़ी में ईडी हिमांशु से पूछताछ करना चाहती है। ईडी के मुताबिक हिमांशु पिछले तीन साल में कई बार दुबई गया और वहां सौरभ चंद्राकर से उसकी मुलाकात हुई थी। एजेंसी इन मुलाकातों और कथित लेन-देन की जांच करना चाहती है।
सौरभ से पूछताछ में सामने आया हिमांशु का नाम : ईडी ने महादेव सट्टा एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को 13 नवंबर को कस्टोडियल रिमांड पर लेकर 19 नवंबर तक पूछताछ की इस दौरान हिमांशु शेखर का नाम सामने आया। इस दौरान सौरभ ने बताया कि उसने अपना मामला रफा-दफा कराने के लिए हिमांशु को 15 करोड़ की रकम दी थी। जांच एजेंसी को यह भी जानकारी मिली है कि हिमांशु पिछले तीन साल में कई बार दुबई गया था और वहां सौरभ चंद्राकर से उसकी मुलाकात हुई थी।
दुबई जाने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया : हिमांशु शेखर को 20 नवंबर को दोपहर करीब 3ः03 बजे मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोका गया था। वह दुबई जाने वाला था। ईडी रायपुर की ओर से उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। एयरपोर्ट अधिकारियों ने उसे रोकने के बाद ईडी रायपुर जोनल आफिस को को सूचना दी। इसके बाद ईडी अधिकारियों ने जरूरी प्रक्रिया पूरी कर 21 नवंबर की रात 1ः10 बजे उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया। एजेंसी उसे मुंबई की विशेष क्करूरु्र कोर्ट में लेकर पहुंची और दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी,ताकि उसे रायपुर लाकर पूछताछ की जा सके।
समय-सीमा पूरी होने के
कारण नहीं मिली रिमांड

ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुनील गोंसाल्विस ने दलील दी कि गिरफ्तारी का समय 20 नवंबर दोपहर 3ः03 बजे से नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि उस समय हिमांशु किसी जांच अधिकारी की हिरासत में नहीं था। ईडी के मुताबिक, उसकी हिरासत 21 नवंबर की रात 1ः10 बजे से मानी जानी चाहिए। कोर्ट में दोपहर 2ः45 बजे पेश किए जाने के दौरान एयरपोर्ट से ईडी कार्यालय और फिर कोर्ट तक पहुंचने में लगे करीब डेढ़ घंटे को भी समय-सीमा से बाहर रखने की दलील दी गई। बचाव पक्ष ने इसका विरोध करते हुए गिरफ्तारी की प्रक्रिया में अनिवार्य कानूनी प्रावधानों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया। विशेष अदालत ने ईडी की दलील खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि लुक आउट सर्कुलर रायपुर ईडी ने जारी किया था और उसी के आधार पर हिमांशु को 20 नवंबर को दोपहर 3ः03 बजे रोका गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ मुखर्जी कॉलोनी में सीसी रोड का भूमिपूजन, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। नगर निगम महापौर मंजूषा भगत ने वार्ड क्रमांक 14 के …

Leave a Reply