नई दिल्ली,23 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को इसका ऐलान किया। 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव रखा जाएगा। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर से शुरू होगा। यह फैसला मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। बैठक के बाद सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। देश में अब तक 6 राज्यों के नाम बदल चुके हैं। आखिरी बार 2026 में केरल का नाम बदलकर केरलम किया गया था।
भाजपा बोली…बांग्ला नाम बांग्लादेश से मिलता-जुलता
पश्चिम बंगाल का नाम ‘पश्चिम बंगा’ करने के पीछे बीजेपी का मुख्य तर्क राज्य की ऐतिहासिक पहचान को बनाए रखना है। 1947 में बंगाल के बंटवारे के बाद इसका पश्चिमी हिस्सा भारत में रहा और पश्चिम बंगाल राज्य बना। बीजेपी का कहना है कि ‘पश्चिम बंगा’ नाम इस इतिहास और राज्य के गठन से जुड़ी पहचान को दर्शाता है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur