Breaking News

भुवनेश्वर/विशाखापट्टनम@आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात अकवान

Share


90 kmph की रफ्तार से हवाएं चल रहीं ओडिशा-आंध्र में भारी बारिश,4 लाख लोग शिफ्ट

भुवनेश्वर/विशाखापट्टनम,20 नवम्बर 2026। चक्रवाती तूफान अकवान शुक्रवार को सुबह करीब 7.30 से 8ः30 बजे के बीच आंध्र प्रदेश और ओडिशा के बीच गोपालपुर तट से टकराया। इस दौरान हवा की रफ्तार 70 से 90द्मद्वश्चद्ध रही। तूफान के असर से ओडिशा, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तेज बारिश हो रही है। ओडिशा में करीब 4 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। इनके लिए 9,341 राहत शिविर बनाए गए हैं। साथ ही 423 रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं। तूफान के चलते पूर्वी रेलवे ने 41 और दक्षिण पूर्व रेलवे ने 28 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द कर दी हैं। वहीं, 29 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। तूफान का असर 10 राज्यों में पड़ सकता है। तमिलनाडु, पुडुचेरी के अलावा मध्य प्रदेश और झारखंड में भी मौसम बदल सकता है और बारिश हो सकती है। ओडिशा के गंजाम जिले में तारासिंग पुलिस थाने की टीम ने भारी बारिश के बीच घने जंगल और दुर्गम रास्तों से एक बुजुर्ग व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। चक्रवात ‘अकवान’ के असर से पश्चिम बंगाल के सभी जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। तटीय इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम को देखते हुए गंगासागर में प्रशासन लगातार घोषणाएं कर रहा है और तीर्थयात्रियों व पर्यटकों से समुद्र तट खाली कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील कर रहा है।
झारखंड के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट :
मौसम विभाग ने झारखंड में शुक्रवार को तेज बारिश, बिजली गिरने और 50 द्मद्वश्चद्ध की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका जताई है।
ओडिशा सरकार बोली- राज्य में बड़ा नुकसान नहीं : ओडिशा में साइक्लोन अकवन से अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है। राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट मिनिस्टर सुरेश पुजारी ने यह जानकारी दी। वहीं, राज्य की चीफ सेक्रेटरी अनु गर्ग ने बताया कि अब तक करीब 4 लाख लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है।


Share

Check Also

भोपाल@भोपाल में बनी बर्ड फ्लू की दुनिया की पहली वैक्सीन…1-2 रुपए होगी एक डोज की कीमत,शिवराज बोले…300 करोड़ में बनेगी BSL-4 लैब

Share भोपाल,20 नवम्बर 2026। भोपाल के वैज्ञानिकों ने मुर्गियों को बर्ड फ्लू से बचाने के …

Leave a Reply