-संवाददाता-
उदयपुर,14 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। थाना क्षेत्र के परसा में स्थित अदानी माइंस में काम बाधित करने का मामला सामने आया है। कंपनी के एचआर हेड ने इसकी लिखित शिकायत थाने में दी है,जिसमें कंपनी को 22 लाख का नुकसान पहुंचाने का उल्लेख है। जानकारी के मुताबिक, कर्मजीत सिंह कंपनी में एचआर हेड उत्पल विश्वास पिता गोपाल विश्वास 25 वर्ष, निवासी ताहिरपुर नतुनपाड़ा, जिला नदिया, पश्चिम बंगाल ने पुलिस को बताया है कि बीते 07 नवम्बर को द्वितीय पाली में दोपहर 02 बजे से रात 10 बजे तक काम करने वाले कर्मचारी,कंपनी के कॉलोनी से वाहन में सवार होकर माइंस के अंदर ड्यूटी में जाने के लिए निकले थे। इस दौरान कंपनी के मुख्य द्वार के सामने ग्राम परसा निवासी मोहे लाल उईके पिता नान्ही राम उईके अपनी मोटरसाइकिल बीच में खड़ी कर दी और कर्मचारियों को अंदर जाने से रोकने लगा। समझाने पर वह धमकी भरे लहजे में अभद्र व्यवहार करने लगा और जान से मारने की धमकी दी।
इस कारण करीब 03.30 घंटे तक कर्मचारी अपने कार्यस्थल पर नहीं पहुंच पाए, जिससे कंपनी को लगभग 22 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है। थाना उदयपुर पुलिस मामले में अपराध दर्ज करके अग्रिम जांच कार्रवाई कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur