Breaking News

अम्बिकापुर@विश्व मधुमेह दिवस पर मेडिकल कॉलेज में सीएमई आयोजित

Share


विशेषज्ञों ने दिए मधुमेह के शुरुआती निदान और उपचार के टिप्स, टाइप-1 मरीजों ने साझा किए अनुभव


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (आरएसडीकेएस जीएमसी),अंबिकापुर के मेडिसिन विभाग एवं एनजीओ ‘सावरी’ के संयुक्त तत्वावधान में विशेष सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘मधुमेह पर शुरुआती कार्रवाई’ (अर्ली एक्शन ऑन डायबिटीज) रही। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने समय पर जांच, उपचार और बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में करीब 200 लोग शामिल हुए। इनमें डॉक्टर,एमबीबीएस एवं पीजी के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्र और मरीज शामिल थे। मेडिसिन विभाग के डॉ. एमडी शानिल ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का स्वागत किया। इसके बाद संस्थान के डीन डॉ.अविनाश मेघ्राम ने मधुमेह के बढ़ते प्रभाव और शुरुआती निदान के महत्व पर प्रकाश डाला। तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने इंसुलिन के उपयोग एवं मधुमेह प्रबंधन, मधुमेह से होने वाली किडनी संबंधी बीमारियों तथा संतुलित आहार की भूमिका पर व्याख्यान दिए। इसके साथ ही टाइप-1 मधुमेह से पीडि़त मरीजों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि बीमारी के बावजूद सकारात्मक सोच और नियमित देखभाल के साथ जीवन जिया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कुत्ते के बच्चों को बेरहमी से मारकर जलाया एफआईआर दर्ज करने सौंपा आवेदन

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,14 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर के पंजाब गार्डन के पीछे 6 कुत्ते के बच्चों …

Leave a Reply