-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। घुनघुट्टा श्याम सेवा समिति सोहगा करजी द्वारा खर्रा नदी पर छठ पूजा मानते लगभग 25 वर्ष हो गये। समिति के संरक्षक राकेश गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा की शुरुवात गांव के महज कुछ लोग खर्रा नदी पर सन 2000 में हुई। उस समय छठ पूजा का प्रचलन और आवागमन के सीमित साधन होने कारण भीड़ कम होती थी । वर्ष 2015 से समिति ने घाट की साफ सफाई से लेकर अन्य जरूरी सुबिधा पर ध्यान दिया। अम्बिकापुर में छठ पूजा में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और शहर के आसपास घाट और पार्किंग की समस्या के बीच शहरवासियों को खर्रा नदी का घाट काफी पसंद आया। समिति पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 40000 श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। बेहतर को बेहतरीन करने का प्रयास आज भी जारी है आज घुनघुट्टा श्याम सेवा समिति सोहगा-करजी के द्वारा छठ पूजा की शुरुवात विधिवत घाट पूजा के साथ हुई। समिति के संरक्षक राकेश गुप्ता स्वयं भी सपरिवार छठ ब्रत कर रहे हैं। उन्होंने पुनः सभी छठ ब्रती माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं से छठ पूजा में शामिल होने का आग्रह किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur