Breaking News

उदयपुर@डेली नीड्स के संचालक पर सेल्समैन ने लगाया मारपीट का आरोप

Share

-संवाददाता-
उदयपुर ,14 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। बकाया पैसे के लेन-देन को लेकर रास्ता रोककर डेली नीड्स के संचालक द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस केस दर्ज करके मामले में अग्रिम जांच, कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिला के प्रेमनगर थाना अंतर्गत केदारपुर निवासी अनुराग सोनी पिता रितेश कुमार सोनी 20 वर्ष, पिछले 2 साल से मित्तल सेल्स कंपनी अंबिकापुर में सेल्समैन का काम करता है। 13 नवम्बर को दोपहर 01.30 बजे वह ओम डेली नीड्स उदयपुर में बकाया पैसा मांगने गया तो संचालक प्रिंस ने कुछ देर बाद आने के लिए कहा। एक घंटे बाद दोपहर 02.30 बजे दोबारा रुपये लेने गया तो प्रिंस ने रुपये नहीं होने की बात कही। जब अनुराग ने कंपनी के मालिक से बात करने के लिए कहा तो डेली नीड्स का संचालक भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए उसे उदयपुर से बाहर निकल कर दिखाओ, कहते हुए धमकाने लगा। आरोप है कि जब वह वापस अंबिकापुर जा रहा था, तब उदयपुर में ही बालाजी मेडिकल के सामने प्रिंस ने अपने भांजे और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे जबरन रोका और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का और लाठी-डंडे से मारपीट करने लगा, जिसमें उसे अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले में आरोपितों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कुत्ते के बच्चों को बेरहमी से मारकर जलाया एफआईआर दर्ज करने सौंपा आवेदन

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,14 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर के पंजाब गार्डन के पीछे 6 कुत्ते के बच्चों …

Leave a Reply