Breaking News

तरनतारन@पंजाब के तरनतारन में तीर्थयात्रियों की 2 बसों की टक्कर में 5 की मौत,21 घायल

Share


तरनतारन,14 नवम्बर 2026। पंजाब के तरनतारन में शनिवार को नेशनल हाईवे-54 पर तीर्थयात्रियों से भरी दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में ५ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। दोनों बसें तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत यात्रियों को लेकर जा रही थीं। इनमें करीब 80 लोग सवार थे। एक बस के श्रद्धालु अमृतसर के गोल्डन टेंपल में माथा टेककर लौट रहे थे। जबकी दूसरी बस हरिके से अमृतसर जा रही थी। इसी दौरान नौशहरा पन्नूआं के पास मोटरसाइकिल सवारों को बचाने की कोशिश में एक बस का संतुलन बिगड़ गया। बस डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ पहुंच गई और सामने से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
लोग बोले…ऐसा लगा जैसे कोई धमाका हुआ :बता दें कि एक बस फिरोजपुर से श्रद्धालुओं को लेकर अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के दर्शन करवाने गईं थीं। लौटते वक्त नौशहरा पन्नूआं के पास हादसा हो गया। इसमें 37 लोग सवार थे। वहीं, दूसरी बस हरिके से अमृतसर जा रही थी, इसमें करीब 50 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों की टक्कर होते ही धमाके जैसी आवाज सुनाई दी।
टक्कर के बाद बसों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त
आमने-सामने की टक्कर में दोनों बसों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बसों में बैठे यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और बसों में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में जुट गए।
मोटरसाइकिल को बचाने में हुआ हादसा
शुरुआती जानकारी के अनुसार,शाम करीब 4 बजे एक बस के सामने अचानक मोटरसाइकिल सवार आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में ड्राइवर बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ चली गई, जहां सामने से आ रही दूसरी बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई।


Share

Check Also

रायपुर@सौरभ के इनपुट पर 33 ठिकानों पर सीबीआई रेड

Share 6 राज्यों में छापे,लाइव सट्टा पैनल मिले,किराए के खातों से विदेश भेजते थे रकम …

Leave a Reply