Breaking News

मातम में बदली दिवाली की खुशियां : करंट लगने से

Share


पिता-पुत्र की मौत,अब मां ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

बलौदा बाजार,०७ नवम्बर २०२६। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में शुक्रवार को करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसी महिला ने भी आज इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। इस घटना ने अब पूरे परिवार की दिपावली की खुशियों को मातम में बदल दिया है। बता दें कि नेहरू चौक में रहने वाले राकेश गुप्ता शुक्रवार सुबह घर में साफ सफाई कर रहे थे। इसी दौरान वह घर से महज पांच फीट की दूरी से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए थे। चीख पुकार सुनकर बचाने पहुंची पत्नी वर्षा और बेटा ईशान भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए थे। इस घटना में राकेश और उसके बेटे ईशान की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं गंभीर रूप से घायल वर्षा को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रिफर किया गया था,जहां उनका निजी अस्पताल में इलाज जारी था। आज सुबह ही उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से अब पूरे इलाके और परिवार में शोक की लहर है। इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया था।
ही थी। यह नजारा देखकर आसपास मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया था।


Share

Check Also

रायपुर@नितिन नबीन के छत्तीसगढ़ दौरे पर भूपेश बघेल ने कसा तंज…

Share कहा- भाजपा को आदिवासी शब्द से है नफरत,वनवासी शब्द का राहुल गांधी ने विरोध …

Leave a Reply