Breaking News

कांकेर@कांकेर में 2।23 करोड़ का गांजा फेंककर फरार तस्कर पकड़ाया

Share


फॉर्च्यूनर में 3 राज्यों की फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करता था तस्करी,आरोपी यूपी से गिरफ्तार…
कांकेर,07 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर में 2 करोड़ 23 लाख रुपए का 447 किलो गांजा तस्करी कर ले जा रहे हरियाणा के आरोपी को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए फॉर्च्यूनर कार में ओडिशा, महाराष्ट्र और हरियाणा की 6 अलग-अलग फर्जी नंबर प्लेट रखता था। पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर उसे पकड़ लिया। आरोपी गांजा ओडिशा से खरीदकर हरियाणा ले जाने की तैयारी में था। पुलिस ने उसके पास से 447।720 किलो गांजा, फॉर्च्यूनर कार, 6 फर्जी नंबर प्लेट और मोबाइल फोन जब्त किया है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 करोड़ 48 लाख 60 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, 4 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि फॉर्च्यूनर कार में गांजा भरकर ओडिशा से केशकाल के रास्ते कांकेर लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने गढ़पिछवाड़ी चौक बायपास रोड पर नाकेबंदी की। करीब एक घंटे बाद संदिग्ध कार वहां पहुंची। पुलिस को देखकर चालक ने तेज रफ्तार से गाड़ी भगाई और घेराबंदी तोड़कर कांकेर शहर की ओर भाग निकला। इसके बाद पुलिस ने माकड़ी पुलिया और ज्ञानी चौक पर भी नाकेबंदी की। शहर की गलियों और आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की गई। पुलिस की नाकेबंदी की वजह से तस्कर सुनसान जगह देखकर गांजे के पैकेट फेंककर फरार हो गए।
300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
कार चालक पुलिस की घेराबंदी तोड़कर भागने के बाद लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। वह मोबाइल भी बंद कर देता था। इससे पुलिस को उसे पकड़ने में काफी परेशानी हुई। इसके बाद पुलिस और साइबर सेल की टीम ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। टोल नाकों, पेट्रोल पंपों और मुख्य चौराहों पर लगे कैमरों की भी जांच की गई। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश से पकड़ लिया।
एक ही कार में रखता था 3 राज्यों की नंबर प्लेट
पूछताछ में आरोपी की पहचान सुखपाल उर्फ सुक्खा (30), निवासी स्वामी नगर वार्ड-8, पुराना वाटर वर्क्स के पास, जिला फतेहाबाद, हरियाणा के रूप में हुई। उसने पुलिस को बताया कि वह ओडिशा से सस्ते दाम पर गांजा खरीदकर हरियाणा और आसपास के राज्यों में ऊंचे दाम पर बेचने की तैयारी में था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी चेकिंग से बचने के लिए एक ही कार में ओडिशा, महाराष्ट्र और हरियाणा की अलग-अलग नंबर प्लेट रखता था। रास्ते में पुलिस की जांच से बचने के लिए वह जरूरत के हिसाब से नंबर प्लेट बदल लेता था। उसके पास से 6 फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को 7 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई में 2 करोड़ 23 लाख 50 हजार रुपए का गांजा, करीब 25 लाख रुपए की फॉर्च्यूनर कार और करीब 10 हजार रुपए का मोबाइल जब्त किया गया है। कुल जब्ती 2 करोड़ 48 लाख 60 हजार रुपए की है।


Share

Check Also

कोरिया@ धनतेरस पर पुलिस का अनमोल उपहार, 25 परिवारों को लौटाई मोबाइल की खुशियां

Share साइबर सेल की तकनीकी पड़ताल लाई रंग,3.50 लाख के 25 मोबाइल मालिकों को मिले …

Leave a Reply