अम्बिकापुर@महिला जली हुई अवस्था में मिली

Share

अम्बिकापुर,16 अप्रैल 2022 (घटती-घटना)। मायके में रह रही एक महिला को जलाने का मामला सामने आया है। उसे गंभीर स्थिति में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार नानबाई पति जगरू राम गोड़ उम्र 35 वर्ष बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम डिडरी सलका की रहने वाली थी। वह पिछले दो साल से अपने मायके लखनपुर थाना क्षेत्र के गुमगरा में रह रही थी। 12 अपै्रल को घर के पास ही जली हुई अवस्था में पाई गई थी। नानबाई के भाई मोती गोड़ उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराने के बाद अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया है। नानबाई के शरीर के कई हिस्सों में दागने का भी निशान पाया गया है।


Share

Check Also

कबीरधाम@ आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दम्पत्ति की मौत

Share कबीरधाम,20 मई 2025 (ए)। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में प्री मानसून के पहले हो …

Leave a Reply