अम्बिकापुर,08अप्रैल 2022.(घटती-घटना)। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि प्रयास आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 17 अप्रैल 2022 को प्रात: 10:30 बजे दोपहर 1 बजे तक होगी। जिले के जिन इच्छुक छात्र-छात्राओं ने सहायक आयुक्त कार्यालय अम्बिकापुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लखनपुर एवं उदयपुर में आवेदन प्रस्तुत किया है उनके लिए कन्या शिक्षा परिसर अम्बिकापुर में परीक्षा केन्द्र होगा। जिन छात्र-छात्राओं ने विकासखंड लुण्ड्रा, बतौली में आवेदन किया है उनका परीक्षा केन्द्र सेंट जेवियर्स, बीएड कॉलेज में तथा जिन्होंने विकासखंड सीतापुर व मैनपाट में आवेदन पत्र जमा किया है उनका परीक्षा केन्द्र सेंट जेवियर्स उ0मा0वि0 अम्बिकापुर होगा। इच्छुक आवदेकों को परीक्षा केन्द्र में निर्धारित समय के डेढ़ घंटा पूर्व उपस्थित होने के लिए कहा गया है।
Check Also
बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान
Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur