Breaking News

अम्बिकापुर@ WE क्लब अम्बिकापुर ग्रेटर स्टार की नई टीम ने संभाली कमान

Share

ज्योति चोपड़ा अध्यक्ष,सपना चोपड़ा सचिव और बर्खा चोपड़ा कोषाध्यक्ष बनीं,सेवा,समर्पण और महिला सशक्तिकरण का लिया संकल्प
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
द एसोसिएशन ऑफ WE क्लब्स ऑफ इंडिया के अंतर्गत ङ्खश्व क्लब अम्बिकापुर ग्रेटर स्टार का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नई कार्यकारिणी ने समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वंदना दत्ता थीं। शपथ अधिकारी के रूप में आशा राणा,फाउंडर मेंबर अमरजीत कथूर तथा एरिया एडवाइजर स्नेहा प्रभा त्रिपाठी मंचासीन रहीं। वहीं इति चतुर्वेदी,मुक्ता गुप्ता सहित क्लब की सभी सदस्याओं की उपस्थिति ने समारोह को विशेष गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं WE प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद नवगठित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। ज्योति चोपड़ा ने अध्यक्ष,सपना चोपड़ा ने सचिव तथा बर्खा चोपड़ा ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालते हुए संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पारदर्शिता,सेवा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने कहा कि ङ्खश्व क्लब महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने के साथ शिक्षा,स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य करेगा। उन्होंने नई टीम से संगठन की गरिमा बनाए रखते हुए टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। समारोह के दौरान अतिथियों का स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। सभी सदस्याओं ने नवकार्यकारिणी का स्वागत करते हुए क्लब की आगामी सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का भरोसा दिलाया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्याओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा नई कार्यकारिणी के सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,04 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर …

Leave a Reply