Breaking News

नई दिल्ली@आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों को बीजेपी में विलय की मंजूरी

Share


राज्यसभा में भाजपा सांसद 106 से बढ़कर 113 हुए

नई दिल्ली,27 अप्रैल 2026। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के सात बागी सांसदों के भाजपा में विलय को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राज्यसभा में आम आदमी पार्टी की संख्या घटकर 3 रह गई है,जबकि बीजेपी सांसदों की संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है। जो सात सांसद बीजेपी में शामिल हुए हैं,उनमें राघवचड्ढा, अशोक मित्तल, हर भजन सिंह,संदीप पाठक, विक्रमजीत साहनी, स्वाति माली वाल और राजेंद्र गुप्ता शामिल हैं। राज्यसभा की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी इन सांसदों को बीजेपी के सदस्यों के रूप में दिखाया गया है। आम आदमी पार्टी ने रविवार को सभापति से सातों सांसदों की सदस्यता खत्म करने की मांग की थी। संजय सिंह ने भी लेटर लिखकर उन्हें दलबदल कानून के उल्लंघन का दोषी बताते हुए अयोग्य घोषित करने की अपील की। संजय सिंह के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने एडवोकेट कपिल सिब्बल और लोकसभा के पूर्व महासचिव पीडीटी अचारी सहित कई संवैधानिक विशेषज्ञों से सलाह ली है। कपिल सिब्बल ने कहा था कि संविधान की 10वीं अनुसूची के मुताबिक सबसे पहले पार्टी को प्रस्ताव पास करके दूसरी पार्टी विलय करना पड़ेगा। कोई भी सांसद दूसरी पार्टी में विलय नहीं कर सकते।
3 सांसदों ने नितिन नवीन से मिलकर भाजपा जॉइन की : आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने शुक्रवार को बीजेपी जॉइन कर ली थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन सांसदों ने शुक्रवार को राज्यसभा सभापति को आवेदन देकर खुद को बीजेपी सांसद के रूप में मान्यता देने की मांग की थी,जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है।
राघव ने कहा- मैं राइट मैन इन रॉन्ग पार्टी
राघव ने कहा था कि पिछले कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं। इसलिए आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं आम आदमी पार्टी से दूरी बना रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं। राजनीति में आने से पहले, मैं एक प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट था। इस मंच पर मेरे साथ अलग-अलग क्षेत्रों के लोग थे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@महिला वकील पर जानलेवा हमले का सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान,कई महत्वपूर्ण आदेश दिए

Share नई दिल्ली,27 अप्रैल 2026। दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकील …

Leave a Reply