सूरजपुर में गौसेवकों का हस्ताक्षर अभियान, सौंपा ज्ञापन
सूरजपुर 27 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सूरजपुर तहसील में गौसेवकों द्वारा गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, इस अभियान के माध्यम से देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने तथा गो सेवा के लिए ठोस कानूनी व्यवस्था बनाने की मांग उठाई गई।,अभियान के बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सूरजपुर को सौंपा गया।
देशव्यापी अभियान के तहत सूरजपुर में पहल
बताया गया कि यह कार्यक्रम पूरे देश में चल रहे गो सम्मान आह्वान अभियान का हिस्सा है, इसी क्रम में सूरजपुर तहसील के गौसेवकों ने भी स्थानीय स्तर पर लोगों से संपर्क कर हस्ताक्षर जुटाए और अपनी मांगों को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
प्रमुख मांगें रखीं गईं
ज्ञापन में गौसेवकों द्वारा कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल की गई हैं देशभर में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए,गौमाता को राष्ट्र स्तर पर सम्मानित दर्जा (राष्ट्रमाता) दिया जाए,गो सेवा के लिए केंद्रीय स्तर पर सख्त कानून बनाया जाए,गो संरक्षण और संवर्धन के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया जाए।
तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन
हस्ताक्षर अभियान पूर्ण होने के बाद गौसेवकों ने एकत्रित हस्ताक्षरों के साथ ज्ञापन तहसीलदार सूरजपुर को सौंपा,इस ज्ञापन के माध्यम से उनकी मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का आग्रह किया गया।
बड़ी संख्या में गौसेवक रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में सूरजपुर तहसील के बड़ी संख्या में गौसेवक शामिल हुए, सभी ने एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने और गौ संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur