अंबिकापुर,23 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के गंगापुर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार युवक जगदलपुर से काम के सिलसिले में अंबिकापुर आया हुआ था। वह शराब दुकान के पास शराब पी रहा था, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने उसे घेरकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है और न ही पीडि़त युवक की ओर से थाने में अब तक कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे से पीटा जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur