Breaking News

सूरजपुर@20 अगस्त को मुख्यमंत्री साय का सूरजपुर में प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित

Share


कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला पंचायत सीईओ ने ली बैठक

सूरजपुर,16 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। रजत जयंती वर्ष के शुभारंभ अवसर पर 20 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का सूरजपुर जिले में प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु श्री विजेन्द्र सिंह पाटले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर को नोडल अधिकारी एवं श्री जगन्नाथ वर्मा,अपर कलेक्टर सूरजपुर को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन के निर्देश के अनुपालन में जिला पंचायत सीईओ श्री विजेन्द्र सिंह पाटले द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया था। जिसमें कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गया व उनके द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया गया।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply