Breaking News

सूरजपुर@अटल जी की पुण्यतिथि पर मंडल सूरजपुर शहर के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

Share


सूरजपुर,16 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई जी को उनकी पुण्यतिथि पर जिला भाजपा कार्यालय अटलकुंज मे मुख्य अतिथि निवृतमान जिलाध्यक्ष एवं रेडक्रॉस चेयरमैन बाबूलाल अग्रवाल,विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री राजेश महलवाला एवं महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि किरण खेस जी की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के द्वारा अटल जी के जीवन चरित्र के बारे मे बताया गया तथा उनके आदर्शो को आत्मसात करने का आह्वान किया गया। अटल जी का जीवन चरित्र ऐसा था की विरोधी भी उनकी बातों को गंभीरतापूर्वक सुनता था। कार्यक्रम मे पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद मुकेश गर्ग, शशिकांत गर्ग,निवृतमान मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल अज्जू,प्रमोद तायल, दीपक गुप्ता, राजेश साहू, असरफ इराकी, सत्यनारायण गुप्ता, सरोज साहू,कौशिल्या सिंह,आशीष गुप्ता, हिमांशु जैन,किशन देवांगन, संदीप जायसवाल, बजरंग राजवाड़े,प्यारेलाल साहू, अजय सिंह,पंकज चौबे पार्षद, सत्यनारायण गुप्ता व अन्य कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे। स्वागत उदबोधन मंडल अध्यक्ष अरविन्द मिश्रा के द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राजू देवांगन एवं आभार प्रदर्शन नीरज जिंदिया के द्वारा किया गया।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply