Breaking News

लखनपुर@लखनपुर नगर सहित क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Share


शासकीय अर्ध शासकीय कार्यालयो में फहराया गया तिरंगा

लखनपुर, 16 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। 15 अगस्त दिन शुक्रवार को लखनपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम और उत्साह के साथ 79 वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने लखनपुर स्वामी आत्मानंद विद्यालय में ध्वजारोहणकर तिरंगे झंडे को सलामी देते हुए क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।वहीं लखनपुर नगर पंचायत में श्रीमती सावित्री दिनेश साहू ने तिरंगा फहराया जनपद कार्यालय लखनपुर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती शशि कला विक्रम सिंह,भाजपा,कांग्रेस कार्यालय, पंडित नेहरू बाल मंदिर स्कूल,अचीवर पçलक स्कूल ,मदरसा फैजाने औलिया,जामा मस्जिद लखनपुर सहित शासकीय अर्ध शासकीय कार्यालयों में स्थानीय जन प्रतिनिधियो द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। लखनपुर नगर के समस्त स्कूलों के छात्राओं के द्वारा नगर में प्रभात फेरी देशभक्ति गीतों के साथ निकाली गई साथ ही स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित भी किया गया वहीं लखनपुर जनपद कार्यालय में जनपद अध्यक्ष शशि कला विक्रम सिंह ,जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े के द्वारा जनपद कार्यालय के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। सम्मानित होने वाले कर्मचारियों में आकांक्षी विकासखंड के सुभिता शुक्ला, एनआरएलएम विभाग से रूही शबा, मनरेगा से गजाला परवीन, तकनीकी सहायक प्रताप सिंह सिसोदिया, इंजीनियर प्रवेश राय, सुघर लखनपुर अभियान के तहत स्वच्छता ग्राही समूह केवड़ा की महिला सदस्यों को सम्मानित किया गया।स्वतंत्रता दिवस के 79 वा साल आजादी दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत लखनपुर अंतर्गत निर्मित समस्त अमृत सरोवरों में ध्वजारोहण कर विभिन्न कार्यक्रम जैसे पौधारोपण,तिरंगा यात्रा, स्वच्छता रैली आयोजन किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply