Breaking News

अंबिकापुर@वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन के तहत सरगुजा में कांग्रेस की मशाल रैली

Share

अंबिकापुर,16 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। वोट चोर गद्दी छोड़ चरणबद्ध आंदोलन के प्रथम चरण में 14 अगस्त को रात 8 बजे जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा द्वारा विशाल कैंडिल और मशाल रैली निकाली गई। यह रैली राजीव भवन से शुरू होकर महामाया चौक तक पहुंची। इसका नेतृत्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस सहप्रभारी जरीता लैतफलांग ने किया। इस आंदोलन की शुरुआत राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद हुई,जिसमें उन्होंने कहा था कि आयोग मतदाता सूची में धांधली कर भाजपा को चुनावी लाभ पहुंचा रहा है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने देशभर में आंदोलन का ऐलान किया। सरगुजा में आयोजित रैली में एआईसीसी सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव,जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक,पूर्व मंत्री अमरजीत भगत,नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद,पीसीसी महामंत्री द्धितेन्द्र मिश्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रैली के दौरान वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे गूंजते रहे। प्रेस को संबोधित करते हुए लैतफलांग ने कहा कि यह आंदोलन आम मतदाता के अधिकार की लड़ाई है। उन्होंने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि फर्जी मतदाता सूचियों से भाजपा सरकारें बनाई जा रही हैं। वहीं, आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने भी मतदाता सूची में भारी अनियमितताओं का आरोप लगाया। रैली में महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, किसान कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कांग्रेस ने इसे लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प बताया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @एनएच-343 पर परिवहन व यातायात विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Share बिना परमिट चल रही स्कूल बस जब्त,10 हजार रुपये का चालानबलरामपुर ,22 अप्रैल 2026 …

Leave a Reply