Breaking News

अंबिकापुर@पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए निशुल्क हेल्थ टॉक एवं परामर्श शिविर का आयोजन

Share

अंबिकापुर,16 अगस्त 2025 (घटती-घटना)। न्यूरोफिजिशियन एंड इंटरवेंशनल न्यूरोलोजिस्ट स्पेशलिस्ट डॉ राहुल पाठक द्वारा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से किया जायगा हेल्थ टॉक, देंगे उचित परामर्श। जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के सदस्यों के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन मे सरगुजा पुलिस एवं रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान मे आयोजित पुलिस वेलफेयर से निशुल्क हेल्थ टॉक एवं परामर्श शिविर का सुव्यवस्थित सकारात्मक आयोजन रक्षित केन्द्र अम्बिकापुर में दिनांक 17/08/25 (दिन रविवार) को (समय दोपहर 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक) किया जाना प्रस्तावित है। उपरोक्त शिविर में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर से डॉ. राहुल पाठक न्यूरोफिजिशियन एंड इंटरवेंशनल न्यूरोलोजिस्ट स्पेशलिस्ट उपस्थित होकर अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे। उक्त निशुल्क हेल्थ टॉक एवं परामर्श शिविर मे सरगुजा जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारी, नगर सेना, केंद्रीय जेल अंबिकापुर के अधिकारी कर्मचारी, पी. टी. एस. मैनपाट के अधिकारी कर्मचारी, विभिन्न पुलिस की शाखाओ मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिवार शामिल हो सकेंगे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply